उबंटु १८.१० (Cosmic Cuttlefish - ब्रह्माण्डीय अर्णवज) या बाद के संस्करणों पर फ्लैटपैक संस्थापित करने के लिये, टर्मिनल ऐप खोलें और चलायें -
ग्नोम सॉफ्टवेयर संलग्नक बिना आज्ञा पटल का उपयोग किये ऐप संस्थापन संभव करता है। इसके संस्थापन के लिये, यह चलायें -
सूचना - उबंटू २०.०४ से २३.०४ संस्करणों में ग्नोम सॉफ्टवेयर को एक स्नैप की तरह बाँटता है जबकि २३.१० और नये संस्करणों में इसकी जगह ऐप केंद्र का उपयोग करता है। दोनों ही फ्लैटपैक ऐपों के संस्थापन का समर्थन नहीं करते हैं। फ्लैटपैक संलग्नक के संस्थापन से ग्नोम सॉफ्टवेयर का डेब संस्करण भी संस्थापित होगा, जिससे उबंटू २०.०४ से २३.०४ पर एक ही समय में दो "सॉफ्टवेयर" ऐप संस्थापित हो जायेंगे जबकि २३.१० और नये उबंटू पर एक नया "सॉफ्टवेयर" ऐप संस्थापित हो जायेगा।
फ्लैटपैक ऐप पाने का सर्वश्रेष्ठ स्थान फ्लैटहब है। इसे सक्रिय करने के लिये, यह चलायें -
व्यवस्था पूर्ण करने के लिये अपने तंत्र को पुनरारंभ करें। अब आपको केवल ऐप संस्थापन करना है!