माँजारो 20 या उत्तरोत्तर संस्करणों पर फ्लैटपैक स्वतः संस्थापित है।
इसे समर्थ करने के लिये सॉफ्टवेयर प्रबंधक (प्रोग्राम जोड़ें/हटायें) पर जायें
दाहिनी ओर की तीन पंक्ति [या बिंदु - डेस्कटॉप परिसर के अनुसार] मेनु पर क्लिक करें, खुलने वाली सूचि में "प्राथमिकतायें" चुनें
फ्लैतपैक समर्थन सक्रिय करने के लिये "फ्लैटपैक" पट्टी पर जायें और स्विच सरकायें (अद्यतन जाँचना सक्रिय करना भी संभव है, और यह अनुशंसित भी है)।
संस्थापन पूर्ण करने के लिये अपना सिस्टम पुनरारंभ करें। अब आपको केवल ऐप संस्थापन करना है!